आलिया ने आगे बात करते हुए बताया कि 'आप साथ खाते हैं. साथ में आरती करते हैं. सब कुछ एक साथ होता है. ये काफी अच्छा और प्यारा अनुभव है मेरे लिए. मैं कपूर परिवार की वजह से कल्चर और परिवार के इतने पलों से गुजरी हूं कि इसने मेरे जीवन को एक नयी परत दी है'. बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को 5 सालों तक डेट करने के बाद इसी साल 14 अप्रैल को शादी कर ली. उनके फैंस उनकी शादी से बेहद खुश नजर आए, जिसके बाद उन्होंने कुछ ही दिन पहले अपने माता-पिता बनने की एक बड़ी खुशी भी अपने फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद उनको उनके फैंस की ओर से बधाई दी जा रही है.