दरअसल, देबीना वेकेशन अपनी बेटी और पति के साथ वेकेशन पर हैं और इस दौरन उन्होंने एक ग्लास के साथ फोटो साझा की है, जिसको देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने ड्रिंक करना शुरू कर दिया है. फोटो को देखने के बाद फैंस उनसे पूछे रहे हैं कि 'क्या मां बनने के बाद देबीना ने शराब पीनी शुरू कर दी है?'.
साथ ही फैंस उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं, जिनका हाल में एक्ट्रेस ने जवाब भी दिया है. देबीना बनर्जी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 'उनके हाथ में ड्रिंक नहीं बल्कि स्पार्कलिंग वाटर है'.