बॉलीवुड के फेमस और पंजाबी सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपनी दूल्हन की तलाश में हैं, जिसको लेकर उनका स्वयंवर चल रहा है. उनके शो का नाम 'मीका दी वोटी' (Mika Voti) है, जिसमें इस समय कई लड़कियां कंटेस्टेंट लड़कियां कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. इसके अलावा उनके इस रियलिटी शो में हर दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिलता है. इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मीका ने अपने दिल की बात बताते हैं इस बात का खुलासा किया है कि उनको शो में एक कंटेस्टेंट पसंद आई है.