आलिया ने ये बात साल 2018 में अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी कि 'वे अपने बच्चों के नाम के बारे में सोचने लगी थीं'. आलिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘हमारा बेबी... जल्द आ रहा है'. आलिया की मां बनने की खुशी में उनकी सोनी राजदान, सास नीतू कपूर, ननंद रिद्धिमा कपूर साहनी और प्रियंका चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ समेत और कई बड़े सितारों ने बधाई दी.वहीं उनके इंटरव्यू की बात करें तो, साल 2018 में आलिया और रणबीर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था.