एक इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने बताया था कि उन्होंने अमिताभ बच्चन संग कोई काम नहीं किया, लेकिन जब वो पहली बार अमिताभ बच्चन से मिले तो दोनों के बीच 36 का आंकड़ा शुरू हो गया था। मुकेश खन्ना ने बताया कि जिस वक्त अमिताभ जी से मिले थे। उस वक्त उन्होंने केवल 10-15 ही फिल्में की थी और ज्यादा से ज्यादा एक-दो विज्ञापन किए थे। एक विज्ञापन में वो सीढ़ी से उतरते हैं। उनके आस-पास कई लड़कियां भी आती है। इस विज्ञापन में वो सूट-बूट पहने होते हैं।