अमिताभ बच्चन अक्सर अपने दिल की बातें और अपने दुख-दर्द अपने फैंस के सामने रखते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को लेकर और उससे होने वाली दिक्कतों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें अब डायलॉग याद रखने में दिक्कत होती है। एक्टर ने अपने ब्लॉग में लिखा, "मीटिंग, मीटिंग और मीटिंग की वजह से मेरा हर रोज एक टेस्ट हो जाता है। मुझे समझ नहीं आता है कि मैं कौन से प्रोजेक्ट पर काम करूं और कौन से को मना करूं? मेरा मतलब है कि हर चर्चा विषय पर आकर रुक जाती है कि इंडस्ट्री कैसे काम कर रही है। शायद ऐसी बातें, जिनसे मैं इत्तेफाक नहीं रखता हूं।"