8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने बंया किया अपना दर्द, इस घरेलू परेशानियों से जूझ रहे है बिग बी

अभी हाल ही में बिग बी ने घर पर हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए अपने दर्द को बंया किया है। ब्लॉग के जरिए किया इस बात का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 28 Aug 2021, 10:33 AM IST

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में चल रहे है। अमिताभ (Amitabh Bachchan) की फिल्म चेहरे हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है। बिग बी इतनी फिल्मों को करने के बाद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते है। और अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी निजी बातें, किस्से या फिर कोई राज की बातें शेयर करते हैं। अभी हाल ही में बिग बी ने घर पर हो रही समस्याओं का जिक्र करते हुए अपने दर्द को बंया किया है। ब्लॉग के जरिए किया इस बात का खुलासा ...

अमिताभ के घर हो रही पानी की किल्लत

अमिताभ बच्चन ने पानी की समस्या को लेकर अपने ब्लॉग में लिखा- “मेहनत लगी है और हो सकता है कल के आखिर तक कुछ हल निकले। इसका इस्तेमाल होगा, लेकिन देखते हैं आज लेट हुआ, शरीर काफी थक गया है. इसलिए पहले की तुलना में केबीसी की शूटिंग के लिए जल्दी गया था। सुबह 6 बजे से उठा हुआ हूं। केवल घर में बंद पानी को खोजने के लिए”। शहशांह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी घर में वॉटर सप्लाई की दिक्कत से परेशान है।

यह भी पढ़ें:- अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा, KBC के सवाल सुनकर आराध्या करती हैं यूं रिएक्ट

बिग बी के घर में पानी की दिक्कत?

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखकर बताया, 'कि शरीर में थकावट की वजह से मै एक बार लेट गया था। लेकिन अगले दिन KBC के शूट पर जाने के लिए सुबह 6 बजे जल्दी उठा तो देखा कि घर में पानी नहीं आ रहा है।' अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस परेशानी को शेयर करते हुए अपने दिल की बात फैंस को खुलकर बताई।

यह भी पढ़ें:-KBC विनर ने 1 करोड़ के सवाल से जुड़ा किस्से का किया खुलासा, कैसे अमिताभ की एक बात से मिल गया था करोड़पति बनने का इशारा

आने वाली हैं अमिताभ की ये फिल्में
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट है। जो लगभग पूरे हो चुके हैं। इन्ही के बीच अमिताभ (Amitabh Bachchan) की फिल्म चेहरे हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई है और इसके बाद झुंड (Jhund), ब्रह्मास्त्र (Brahmāstra), बटरफ्लाई (Butterfly), मेडे (MayDay), गुड बाय (Good Bye) और नाग जैसी फिल्मों का रिलीज होना बाकि है।