2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर से भिड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने किया ‘खून पसीना’ एक, अभिषेक बच्चन का कर रहे थे इंतजार

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फिल्मों से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट देते रहते हैं। एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने अपनी 45 साल पुरानी उस फिल्म का जिक्र किया है जहां पर शेर से अमिताभ बच्चन ने असली फाइट की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Jan 2022, 3:14 PM IST

टाइगर से भीड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने किया 'खून पसीना' एक, अभिषेक बच्चन का कर रहे थे इंतजार

टाइगर से भीड़ते हुए अमिताभ बच्चन ने किया 'खून पसीना' एक, अभिषेक बच्चन का कर रहे थे इंतजार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक्टिंद की दुनिया में बड़ी हस्ती तो हैं ही साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी अपने अद्भुत पोस्ट से लोगों का ध्यान खींचते रहते हैं। अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा चर्चा का कारण बनते हैं क्योंकि वो इस माध्यम के जरिए अपने फैंस से बातचीत के साथ-साथ उनसे अपनी जीवन और फिल्मी सफर की कई दिलचस्प घटनाएं भी शेयर करते हैं।

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'खून पसीना' की शूटिंग के दौरान ली गई है। इस 45 साल पुरानी तस्वीर में अमिताभ एक टाइगर को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और टाइगर के बीच फाइट वाला सीन इतना जबरदस्त था कि दर्शकों ने सांस रोक कर सिनेमाघर में देखा था। दरअसल फिल्म की कहानी के अनुसार रेखा, अमिताभ के सामने शर्त रखती हैं कि उनके सामने शेर को पिंजरे से बाहर निकालो और फिर पिंजरे में बंद करो। इस शर्त को अमिताभ मानते है और टाइगर से भिड़ जाते हैं।


बिग बी ने इस फोटो को शेयर करते हुए बताया है कि चांदीवाली स्टूडियो में फिल्म खून पसीना की शूटिंग हो रही थी। वह एक जिंदा टाइगर से लड़ने वाले सिन को फिल्मा रहे थे। और साथ हीं एर खुशखबरी का इंतजार भी कर रहे थे। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "फिल्म ‘खून पसीना' के लिए एक जिंदा टाइगर के साथ लड़ना...45 साल पूरे हुए!!.... चांदीवली स्टूडियोज मुम्बई में...... और अभिषेक के जन्म की खबर का इंतजार।" इससे साफ पता चलता है कि बिग बी अभिषेक बच्चन के जन्म की बात कर रहे हैं, यानी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वो अभिषेक के इस दुनिया में आने का वेट कर रहे थे।


बिग बी की इस फिल्म 'खून पासीना' ने 45 साल पूरे कम्पलीट कर लिए हैं, यह उन्की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म की इतनी लोकप्रियता थी कि इसे तमिल और तेलुगु भाषा में भी बनाया गया था। तेलुगु भाषा में इस फिल्म का नाम 'टाइगर' रखा गया था, जिसमें एनटी रामा राव मुख्य भूमिका में थे। इसी तरह, दक्षिण भारत में यह फिल्म 'शिवा' नाम से रिलीज हुई थी और इसमें सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़े - प्रियंका चोपड़ा से पहले, भारत का सबसे पहला सितारा जो बना था सरोगेसी के जरिए पिता
यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन