2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका चोपड़ा से पहले, भारत का सबसे पहला सितारा जो बना था सरोगेसी के जरिए पिता

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले सरोगेसी की मदद से कौन सा सितारा बना था पेरेंट। चलिए जानते हैं इसकी शुरुआत किसने की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Jan 2022, 12:38 PM IST

प्रियंका चोपड़ा से पहले, भारत का सबसे पहला सितारा जो बना था सरोगेसी के जरिए पिता

प्रियंका चोपड़ा से पहले, भारत का सबसे पहला सितारा जो बना था सरोगेसी के जरिए पिता

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इसका ऐलान दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। प्रियंका और निक के घर आई खुशखबरी से उनके परिवार, फैंस और करीबी बेहद खुश हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है कि जब किसी सेलिब्रिटी ने सरोगेसी की मदद से अपने घर में बच्चे का स्वागत किया हो। इससे पहले भी कई सेलेब्स इसकी मदद से अपने घर में खुशियों का स्वागत कर चुके हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सरोगेसी की मदद से पेरेंट बनने की शुरुआत किस सितारे ने की थी, तो चलिए हम आपको बताते हैं। सबसे पहले सरोगेसी की मदद से बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर पिता बने थे।

बॉलीवुड के एक्टर तुषार कपूर ने अपनी फिल्मों में निभाए कुछ किरदारों से खूब नाम कमाया है। उनकी कई ऐसे किरदार हैं जिन्हें आज भी पसंद किया जाता है। तुषार ना सिर्फ के अभिनेता हैं बल्कि वो एक अच्छे पिता भी हैं। उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। तुषार ने सरोगेसी के माध्यम से पिता बनने बनने वाले भारत के पहले सेलिब्रिटी बने। साल 2016 में सरोगेसी की मदद से तुषार ने अपने बेटे लक्ष्य का दुनिया में स्वागत किया था। आज लक्ष्य बड़े हो गए हैं और तुषार अपने पिता होने के दिनों को एन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें, तुषार की अब तक शादी नहीं हुई है, उन्होने सिंगल पेरेंट बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली थी।


तुषार के बाद उनकी बहन ने भी जनवरी 2019 में अपने बेटे रवि का सरोगेसी की मदद से स्वागत किया था। धीरे-धीरे इस कड़ी में और भी सेलेब्स के नाम जुड़ते गए जिनमें सनी लियोनी, शिल्पा शेट्टी, शाहरुख खान, फराह खान, करण जौहर, लीजा रे, प्रीति जिंटा, आमिर खान, सोहेल खान और श्रेयस तलपड़े जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। अब इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी
यह भी पढ़े -इन सितारों को मिल चुकी है सोशल मीडिया पर धमकी

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन