2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर के पैर क्यों धोए?

अमिताभ बच्चन भारतीय फिल्म अभिनेता, टीवी एंकर और फिल्म निर्माता हैं अमिताभ बच्चन मुख्य रुप से बॉलिवुड फिल्मों में काम करते हैं। उन्हें लोग 'शहंशाह', 'बिग बी', और भी कई नामों से उन्हें जानते हैं। वो सिर्फ इन नामों से जाने ही नहीं जाते बल्कि उनके कर्म भी शहंशाह वाले है। चलिए उनका एक किस्सा सुनाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Jan 2022, 11:02 AM IST

अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर के पैर क्यों धोए?

अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर के पैर क्यों धोए?

अमिताभ बच्चन 79 साल के हो चुके हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी भी अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस का दिल जीतते रहते हैं। उनकों लोग अपना रोल मॉडल भी मानते हैं और जिन्दगी में एक न एक बार मिलने की ख्वाहिश भी जरूर रखते हैं। सब जानते हैं कि अमिताभ जी का स्वभाव बिल्कुल शांत और सरल है। मगर क्या आप जानते हैं करीना कपूर ने उनके बारे में कफी गलत धारणा बना ली थी। जी हां वो अमिताभ जी को एक बुरा इंसान समझ बैठीं थीं। चलिए बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था...

जैसा कि हम सब जानते हैं करीना कपुर रणधीर कपूर की बेटी हैं, तो ये किस्सा भी रणधीर कपूर, अमिताभ बच्चन और करीना कपुर के बीच जुड़ा है। उस वक्त करीना ने अमिताभ को काफी ज्यादा गलत समझ लिया और उनसे डर भी गई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, बिग भी को करीना के पैर भी धोने पड़ गए। इस किस्से को अमिताभ बच्चन ने खुद अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को जानकारी दी है, उन्होंने लिखा था कि उन्होंने करीना कपूर के खुद पैर धोए थे, क्योंकि वह काफी ज्यादा डर गई थीं और रो रही थीं।

ये किस्सा 80 के दशक का है, तब करीना बगुत छोटी थीं। उन दिनों अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर यानी की करीना कपूर के पिता एक साथ फिल्म 'पुकार' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर को एक सीन फिल्माना था जिसमें बिग बी को रणधीर कपूर को मारना था। जब ये सीन सेट पर शूट किया जा रहा था, तब करीना कपूर भी वहां मौजूद थीं। करीना कपूर को नहीं पता था कि शूटिंग के वक्त जो फाइट होती है वो नकली होती है, उस समय वो छोटी थी।

यह भी पढ़े -प्रियंका चोपड़ा ने माना कि किसी नार्थ-इस्ट की एक्ट्रेस को मिलना चाहिए था 'मेरी कॉम' का रोल


तो इसी वजह से बिग बी और रणधीर कपूर कि नकली फाइट को उन्होंने असली समझ लिया। अपने पीता को पिटते हुए देखकर वो काफी ज्यादा डर गईं। वो अपने पिता को पिटता हुआ देख अमिताभ बच्चन को बुरा इंसान समझने लगी थीं। जब इस सीन को फिलमाया जा रहा था तो करीना कपूर अपने पिता रणधीर कपूर के पास भागती हुई आईं और उन्हें गले लगा लिया। सिर्फ इतनी ही नहीं वो रोने भी लगी, उनकी आंखों में आंसू भर आए। वो इस वाक्ये से काफी डर भी गई थीं। जब वो भागती हुई अपने पिता के पास आ रही थीं तब उनके पैर कीचड़ में सन गए थे। ऐसे में बिग बी ने करीना कपूर को शांत करने की कोशिश की और करीना के पैर भी धोए थे। बिग बी के ऐसे बर्ताव से करीना शांत हो गईं और फिर उनकी गलकफहमी भी दूर हो गई। इसके बाद करीना और बिग बी के रिश्ते भी ठीक हो गए।

अगर बात करें बिग बी और करीना कपूर के वर्क फ्रंट की तो दोनों ने कई फिल्मों एक साथ काम किया है जिनमें 'कभी खुशी कभी गम', 'देव' और 'सत्याग्रह' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े -सामंथा रुथ प्रभु ने डांस नंबर के लिए 1-2 करोड़ नहीं, बल्की वसूली थी इतनी मोटी रकम