
Amitabh Bachhan Aggression on Twitter
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में जितना अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं उतना ही वो सोशल नेटवर्किंग पर अपने बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मों में जहां वो एक तरफ अपनी अदाकारी का लौहा तो मनवा ही चुके है। साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटों पर भी वो जिस तरह से सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखते है वो भी काबिले तारीफ है। बॉलीवुड में सबसे ज्याद फॉलोवर भी अमिताभ बच्चन के ही हैं। लेकिन हाल ही में ये देखने को मिला था कि अचानक से अमिताभ बच्चन के अकाउंट से करीब २ लाख फॉलोअर्स कम हो गए थे। इसकी जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने दी थी जिसके बाद उन्होंने ये भी अंदेशा दिखाया था कि वो ट्विटर को अलविदा भी कह सकते हैं।
बता दें कि फिर से एक बार ऐसा ही हुआ है अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से फिर से एक बार काफी बड़ी तादाद में फॉलोवर्स कम कर दिए गए हैं। जिसके बाद अमिताभ बच्चन का भी सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कहा कि - अरे भाई साहब या बहनजी(पता नहीं इनका जेंडर क्या है, इसलिए दोनों को संबोधित किया) हम कुछ छाप रहे हैं और आप इसको छपने ही नहीं दे रहे हैं। अमां 200,000 फॉलोअर्स एक ही दिन में काट दिए आपने...अब इसे तो मत काटो यार!! अब इतना भी ज़ुल्म न करो।
इतना ही नहीं बिग बी ने एक अनोखे अंदाज में भी अपना विरोध दर्ज कराया है। अमिताभ बच्चन ने एक कविता भी लिखी है जिसके बोल हैं- चिड़िया ओ चिया कहाँ है तेरा घर ?उड़ उड़ आती हो यहाँ पे फ़ुर्र फ़ुर्र।
Updated on:
23 Feb 2018, 3:45 PM IST
Published on:
23 Feb 2018, 3:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.