बताया जाता है कि एक्टर अमजद खान जब भी शूटिंग पर पहुंचते थे। वहां का माहौल खुद ही खुशनुमा हो जाता था। उनका व्यवहार ऐसा था कि जो भी व्यक्ति उनके साथ रहता था। वह बिना ठहाके लगाए नहीं रह सकता था। अमजद खान की मस्ती के चटपटे किस्से इंडस्ट्री के गलियारों में भी सुनाई देते थे। जिनमें से एक है उनके एक चाय का किस्सा। जी हां, अमजद खान को चाय पीने का बहुत शौक था। वह एक दिन में एक या दो कप नहीं बल्कि तीस कप चाय पीया करते थे। बताया जाता है कि जिस दिन उन्हें चाय नहीं मिलती थी। वह काम नहीं कर पाते थे।