4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘गंदी नाली का कीड़ा’, जब भरी महफिल में तमाचा जड़ते हुए Amrish Puri ने इस सुपरस्टार के लिए कही थी ये बात

अपने दौर के सबसे बड़े और खूंखार खलनायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने एक बार भरी महफिल में एक इंडस्ट्री के सुपरस्टार को थप्पड़ जड़ दिया था और साथ ही उनके लिए कहा था 'गंदी नाली का कीड़ा'.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Jun 2022, 10:17 AM IST

जब भरी महफिल में तमाचा जड़ते हुए Amrish Puri ने इस सुपरस्टार के लिए कही थी ये बात

जब भरी महफिल में तमाचा जड़ते हुए Amrish Puri ने इस सुपरस्टार के लिए कही थी ये बात

अपनी दमदार आवाज और खूंखार अंदाज से बड़े पर्दे से लेकर असल जिंदगी में भी लोगों के अंदर खौफा पैदा करने वाले अपने दौर के सबसे बड़े खलनायक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अमरीश पुरी (Amrish Puri) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग और फिल्में आज भी उनकी यादों को ताज रखती हैं. आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार से जुड़ा है. उनका ये किस्सा आज भी इंडस्ट्री की गलियों में गुंजता है.

जब ये किस्सा सच में हुआ था तब उसने इंडस्ट्री से लेकर वहां काम करने वाले स्टार्स तक को हिला कर रख दिया था. अमरीश पुरी का ये किस्सा बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) से जुड़ा हुआ है. दरअसल, बताया जाता है कि एक बार अमरीश पुरी ने भली महफिल में गोविंदा को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया था, जिसकी गुंज ने सभी को चौंका कर रख दिया था. ये वाकया एक फिल्म के सेट के दौरान का था. गोविंदा ने अपनी शुरूआत से ही अपने फैंस के साथ-साथ फिल्म निर्देशकों का भी दिल जीत लिया था.

यह भी पढ़ें: इतनी सी गलती के लिए Shah Rukh Khan ने मांगी माफी, सच्चे जेंटलमैन हैं किंग खान


इतना ही नहीं उस दौर में एक समय ऐसा भी था जब अपनी फिल्मों में गोविंदा को लेकर फिल्ममेकर्स के बीच होड़ सी मची रहती थी. उक दौर में गोविंदा के पास बैक टू बैक फिल्में हुआ करती थी. उसके पास इतना समय नहीं होता था कि वो अपने घर तक जा सकें. उनके दमदार अभिनय और लगन ने देखते ही देखते स्टार से सुपरस्टार बना दिया. वो उन दिनों एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, जिसके चलते वो दूसरी फिल्म के सेट पर लेट पहुंचा करते थे. ऐसी ही एक फिल्म में उनके साथ अमरीश पुरी भी नजर आए थे. खास बात ये है कि इस वाकये के बाद ये फिल्म गोविंदा और अमरीश पुरी की आखिरी फिल्म भी थी, जिसमें दोनों ने साथ नजर आए थे.


बताया जाता है कि गोविंदा फिल्म के सेट पर लेट पहुंचे थे जहां अमरीश पुरी काफी देर से शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही गोविंदा सेट पर पहुंचे तो दोनों के बीच बहस हो गई. बताया जाता है कि उस दिन गोविंदा को सेट पर सुबह 9 बजे पहुंचना था, लेकिन वे शाम को 6 बजे पहुंचे थे. गोविंदा को सेट पर देखते ही अमरीश पुरी का गुस्से से आग बबूला हो गए. इसी दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई. अमरीश खुद पर काबू नहीं रख पाए और सभी के सामने गोविंदा को तमाचा जड़ दिया और तो और उन्हें 'गंदी नाली का कीड़ा' भी कह डाला था.

यह भी पढ़ें: 'दिल पे लिखा नाम मिटा नहीं सकते', Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट देते हुए नम हुईं Diljit Dosanjh की आंखे

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन