5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिल पे लिखा नाम मिटा नहीं सकते’, Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट देते हुए नम हुईं Diljit Dosanjh की आंखे

हाल में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिवंगत सिंगर सि्दधू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को ट्रिब्यूट दिया, जिसके दौरान उनकी आंखें नम नजर आईं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 22 Jun 2022, 4:12 PM IST

Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट देते हुए नम हुईं Diljit Dosanjh की आंखे

Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट देते हुए नम हुईं Diljit Dosanjh की आंखे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मौत को करीबन एक महीना होने जा रहा है, लेकिन उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस और उनको याद करने वालों के लिए उनकी मौत और उनको भूला पाना आसान नहीं है. आद भी फैंस उनके गानों को सुनते हैं. उनके फैंस सिंगर और एक्टर्स किसी बहाने से उनको याद करते हैं अपने तरीकों से उनको श्रद्धांजलि और ट्रिब्यूट देते है. हर दिन किसी न किसी का एक ऐसा वीडियो वायरल होता है, जिसमें मूसेवाला को याद किया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का भी सामने आया है.

ये वीडियो उनके कॉन्सर्ट के दौरान का है. जब वो स्टेज पर काले कपड़ों में सार पर काली पग बाधे नजर आ रहे हैं और साथ ही मूसेवाला को याद कर उनको अपने अंदाज में ट्रिब्यूट देते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उनको ट्रिब्यूट देते समय दिलजीत की आंखों को भी नम होते देखा जा सकता है. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद इसा बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मूसेवाला की मृत्यु सभी के लिए कितना बड़ा घात है. वैंकूवर में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कहा कि 'सिद्धू मूसेवाला का नाम दिल पर लिखा है और उसे कोई नहीं मिटा सकता'.

यह भी पढ़ें: 'Pushpa 2' की स्टोरी लीक होने पर तोड़नी पड़ी डायरेक्टर को अपनी चुप्पी, मर जाएगी श्रीवल्ली?


दिलजीत गाने के माध्यम से आगे कहते हैं कि 'सिद्धू का नाम दिल पर लिखा है. ये मैसेज उन लोगों के लिए है जो हमारे बीच फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं'. साथ ही दिलजीत आगे कहते हैं कि 'उसका नाम दिल से मिटाने के लिए खूब जोर लगाना पड़ेगा, तब भी नहीं मिटेगा'. वहीं दिलजीक का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. उनके इस वीडियो को आगे साझा कर रहे हैं और अपना खूब प्यार लूटा रहे हैं. दिलजीत ने अपना ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस का भी दिल भर आया.


बता दें कि सि्दधू मूसेवाला को 29 मई को उनके गांव के पास ही कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद से उनको श्रद्धांजलि और ट्रिब्यूट देने का सिलसिला चला आ रहा है. बताया जा रहा है कि उनकी हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाल ही गुजरात से तीन शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है. मूसेवाला के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ ने कबड्डी प्लेयर संदीप सिंह संधू और पंजाबी ऐक्टर दीप सिद्धू को भी ट्रिब्यूट दिया. वहीं उनके वीडियो पर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और कमेंट्स में इन सभी के लिए अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:डगमगाया 'Adipurush' का बजट? Prabhas ने रातों-रात बढ़ाई फीस, निर्माताओं को लगा बड़ा झटका

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन