अनन्या ने आगे बताया था कि अब लोग जब मुझे देखते हैं तो बोलते हैं कि ओह तो अब इसने बट्स सर्जरी करवाई है, इसने ये करवाया है। इसने वो करवाया है, लेकिन मैं अब समझ गई हूं कि आप किसी भी शेप में हो, लोग आपको कमेंट्स करते रहेंगे खासकर महिलाओं को। मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी आदमी के लिए कहा जाता होगा। महिलाओं को ज्यादा नफरत मिलती है।” बता दें, जल्द अनन्या कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनके पास कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार भी हैं। वह तू मेरी मैं तेरा, चांद मेरा दिल और कॉल मी बे के दूसरे सीजन में नजर आएंगी।