नई दिल्ली | टीवी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) अक्सर ही अपनी फोटोज और वीडियोज के कारण सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कभी वो डांस करके तो कभी बॉलीवुड सॉन्ग पर कमाल के एक्सप्रेशन्स से दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में अंकिता ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अंकिता फिल्म घर के सुपरहिट गाने तेरे बिना जिया जाए ना पर शानदार एक्सप्रेशन्स दे रही हैं।