नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के देहांत को हुए काफी लंबा समय बीत चुका है। लेकिन आज भी उन्हें याद कर उनकी फैंस की आंखें नम हो जाती हैं। इस बीच उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी अक्सर सुशांत को याद करते हुए देखा गया है। वह सोशल मीडिया पर सुशांत से जुड़ी यादों को शेयर करती ही रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फैंस के लिए एक सवाल-जवाब के लिए एक पोस्ट शेयर किया।