इसके अलावा अनुपम जल्द ही 'न्यू एम्सटर्डम' नाम की एक वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं। इसमें अनुपम एक न्यूरोसर्जन की भूमिका में नजर आएंगे। इन दिनों अनुप न्यूयॉर्क में हैं। इस बारे में अनुपम ने ट्वीट करते हुए कहा कि,'न्यूयॉर्क में शूटिंग शुरू हो गई है। जिस सीरीज पर काम कर रहा हूं, उसका नाम 'न्यू एम्सटर्डम' है। यह मेडिकल ड्रामा है, जिसका 25 सितंबर को रात 10 बजे एनबीसी पर प्रीमियर होगा। मैं इसमें अजय कपूर की भूमिका में हूं, जो न्यूरोसर्जन हैं।'