उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इस अभियान में मुस्लिमों को छोटा बताया है, जो मेरे हिसाब से शर्मनाक है। हमें किसी की धार्मिक भावनाओं को नहीं दुखाना चाहिए। आज कोई अभियान चलाना वास्तव में बहुत आसान हो गया है। प्रतिदिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई अभियान ट्रेंड करने लगता है। मुझे लगता है कि कुशलता से काम करते हुए हमें चलन शुरू करना चाहिए। हर किसी के खून और जीवन में 'आई एम अ इंडियन' अभियान चलना चाहिए।