नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बसु ने फिल्म जग्गा जासूस को लेकर हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म से उन्होंने गोविंदा को क्यों निकाला। एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अनुराग ने कहा कि फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की शूटिंग कई बार अटक गई थी। इसके अलावा गोविंदा के सेट पर आने को लेकर हमेशा सस्पेंस रहता था कि वह कब आ रहे हैं, आ भी रहे हैं या नहीं। वह फ्लाइट ले रहे हैं या छोड़ रहे हैं या फिर शूटिंग कैंसिल कर रहे हैं।