11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल बाद 3 बड़े प्रॉजेक्ट्स के साथ अनुष्का शर्मा कर सकती हैं फिल्मी पर्दे पर कमबैक

अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही वो काफी बिजी हो गई थीं। आखिरी बार उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था और अब वह तीन साल बाद कमबैक करने जा रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Jan 2022, 2:57 PM IST

3 साल बाद 3 बड़े प्रॉजेक्ट्स के साथ अनुष्का शर्मा कर सकती हैं फिल्मी पर्दे पर कमबैक

3 साल बाद 3 बड़े प्रॉजेक्ट्स के साथ अनुष्का शर्मा कर सकती हैं फिल्मी पर्दे पर कमबैक

बॉलीवुड अभिनेत्री-निर्माता अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। उनके फैंस भी काफी समय से उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्मों में वापसी का बड़े लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। वह शादी के बाद गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं हैं। अक्सर वह पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग समय बिताती नजर आती हैं। लेकिन अब फिल्मी गलियारों से अनुष्का शर्मा की बॉलिवुड वापसी की खबरें आने लगी हैं।

खबरों के अनुसार, अनुष्का शर्मा ने 3 बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को साइन किया है। जिनमें से दो थियेट्रिकल रिलीज होंगी और एक ओटीटी ओरिजनल फिल्म होगी। ओटीटी पर रिलीज होने वाली अनुष्का शर्मा की ये फिल्म भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनी सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसके लिए उनकी तैयारी लगभग पूरी भी चुकी हैं।

अनुष्का के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। माना जा रहा है कि इस नए साल पर इनका ऐलान किया जा सकता है। अनुष्का शर्मा ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फ़िल्में दी हैं। यही कारण है कि उनकी अपकमिंग फिल्में भी अभी से सुर्खियों में आने लगी है।

अनुष्का एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी तीन फिल्में - 'सुल्तान', 'पीके' और 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है। फिलहाल एक्ट्रेस मदर्स ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं। काम से ब्रेक लेकर अनुष्का अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ फैमिली टाइम एंजॉय कर रही हैं। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का जन्मदिन भी आ रहा है। 11 जनवरी को वामिका एक साल की हो जाएंगी।

यह भी पढ़े - Shweta Tiwari और उनकी बेटी Palak Tiwari के बीच चल रहा है हुस्न का कॉम्पिटिशन
यह भी पढ़े - नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा, बॉलीवुड पार्टियों में होता है फर्जीवाड़ा