तो वहीं श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं को दिखाया, जिसको देखने के बाद फैंस एक बार फिर से उनके हुस्न के दीवाने हो रहे हैं। श्वेता ने खुद को जिस तरह से मेंटेन किया हुआ है, उसे देख नहीं लगता कि उनकी उम्र 41 साल होगी। साल 2021 के आखिरी दिन भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 8 ऐसी तस्वीरें शेयर की है, जिसको देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हैरान हैं। उनकी इस पोस्ट को खूब पसंद किया जा रहा है और उनके फैन्स से लेकर सेलेब्रिटीज तक फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।