2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा, बॉलीवुड पार्टियों में होता है फर्जीवाड़ा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए साल 2021 काफी शानदार रहा। उनकी कई फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर सराहा गया। दर्शकों ने उन्हें फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदारों को पर्दे पर निभाते हुए देखा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Jan 2022, 12:58 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा, बॉलीवुड पार्टियों में होता है फर्जीवाड़ा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया खुलासा, बॉलीवुड पार्टियों में होता है फर्जीवाड़ा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो एक शानदार अभिनेता हैं। फिल्म इंडस्ट्री का इतना बड़ा नाम होने के बावजूद वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और बॉलीवुड पार्टियों में भी कम नजर आते हैं। आखिर इसकी वजह क्या है, खुद नवाज ने इस बारे में बताया है।

एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी भविष्य की योजनाओं, बॉलीवुड और पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनको एक्टिंग और कुछ सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश मुंबई ले आई। उनमें सिर्फ एक्टिंग करने का जुनून था, जिसकी वजह से वे आज दुनियाभर में मशहूर हैं। उन्हें एमी अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला, कान्स और बुसान जैसे फिल्म फेस्टिवल में उनके अभिनय की तारीफ भी हुई।


जब चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा - "मैं जैसी फिल्में करता हूं, असल जिंदगी में भी वैसा ही हूं। बहुत ही रियलिस्टिक और कैरेक्टर रहे हैं। वो कहते हैं न इंसान जितना लोकल होता है, उतना ही ग्लोबल होता है। आप अपने रूट्स से अगर जुड़े रहेंगे, तो दुनिया का हर इंसान आपको पसंद करेगा। मैं वैसी ही फिल्में करता हूं और मेरा स्वाभाव भी वैसा ही है। न ही मैं फेक फिल्में करता हूं और न ही मेरा फेक एटीट्यूड है। अलूफ रहने का कारण ही यही कि मुझे स्टारडम और ग्लैमर दुनिया भाती नहीं है। मैं आम आदमियों के बीच ज्यादा रहना पसंद आता है बजाय इसके कि मैं फिल्म इंडस्ट्री की इवेंट्स, पार्टी में जाऊं। मुझे वहां बहुत फेकनेस नजर आती है, जो मुझे पसंद नहीं आती है।"

यह भी पढ़े -14 साल बाद होगी रिलीज इरफान खान की ये आखिरी फिल्म


एक्टर के इस बयान के बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सबका अब यही सवाल है कि वो किस फैकनेस की बात कर रहे हैं। और उनके ऐसा कहने की असली वजह क्या है। क्या बॉलिवुड पार्टियों में सिर्फ दिखावा होता है। या फिर प्यार और लगाव के कारण एक-दूसरे से पार्टियों में मिलते हैं।

इसके अलावा नवाजुद्दीन चाहते हैं कि दुनिया का हर शख्स उनकी फिल्में देखे, फिर चाहे उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस में चले न चले। एक्टर को अपने इस काम की वजह से काफी दौलत-शौहरत मिली है। आपको बता दें, नवाजुद्दीन साल 2022 में पांच फिल्मों में नजर आएंगे। पिछले साल यानी 2021 में वो 'सीरियस मेन' और 'रात अकेली है' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

यह भी पढ़े -फिल्म के सेट से इन एक्ट्रेसेस ने चुराईं चीजें, खुद ही बताई वजह