
Anushka Sharma with Vamika and Virat Kohli
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बेटी वामिका को गोद में लिए हुए दिखाई दीं। उनके साथ पति विराट कोहली भी नजर आए। वामिका को अनुष्का बड़े ही प्यार से निहारती हुई दिखीं। सोशल मीडिया पर अनुष्का की बेटी वामिका के साथ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही थी जिसे भारत ने 3-2 से जीत लिया है। इसी मैच को देखने अनुष्का बेटी वामिका के साथ अहमदाबाद पहुंची थी।
बेटी को निहारती दिखी अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ वापसी के दौरान एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। बेटी वामिका को अनुष्का ने गोद में लिया हुआ था। वहीं पीछे विराट ने पूरा लगेज संभाला हुआ था। एक तस्वीर में अनुष्का बेटी वामिका को निहारती हुई दिख रही हैं। अनुष्का बेटी को गोद में लिए हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान किसी फैन ने दोनों की ये फोटोज क्लिक की हैं।
विराट कोहली ने संभाली पिता की ड्यूटी
दूसरी फोटो में देख सकते हैं अनुष्का वामिका को लेकर थोड़ा आगे बढ़ गई हैं। वहीं विराट उनके पीछे ढेर सारे बैग्स के साथ बेबी का स्ट्रॉलर भी कैरी किए हुए हैं। फैंस इसे विराट की डैडी ड्यूटी बता रहे हैं। कपल ने इस दौरान मास्क को भी जरूरी तौर पर लगाया हुआ है। विराट, अनुष्का और वामिका की ये फैमिली फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है।
वामिका नाम के अर्थ को लेकर हुई थी चर्चा
बता दें कि इससे पहले अनुष्का ने बेटी वामिका को गोद में लिए हुए विराट कोहली संग तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ ही कपल ने अपनी बेटी का नाम भी उजागर किया था। जिसके बाद वामिका नाम ट्रेंड होने के साथ इसका मतलब भी फैंस ने खोज निकाला था। कई यूजर्स ने बताया था कि अनुष्का और विराट ने अपने बेटी का नाम वामिका मां दुर्गा के नाम पर रखा है। वहीं ये एक संस्कृत शब्द भी है। साथ ही ये भी कहा गया कि विराट और अनुष्का ने अपने नाम से मिलाकर बेटी का अद्भुत नाम रखा है। विराट और अनुष्का के नाम से ‘व’ और ‘का’ शब्द को वामिका में शामिल किया गया है। फैंस विराट और अनुष्की की बेटी की पूरी झलक देखने को अब भी बेकरार हैं। अनुष्का ने 11 जनवरी को नन्ही परी को जन्म दिया था। विराट ने भी अनुष्का का साथ देने के लिए अपने काम से छुट्टी ली थी।
Published on:
21 Mar 2021 10:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
