परिवार के साथ शूट होगी 'अपने 2'
फिल्म का दूसरा भाग कई दिनों से प्रॉसेस में था, अब इस सीक्वल की पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से पंजाब और यूरोप में शुरू होगी। इस पर धर्मेंद्र का कहना है,'फिल्म 'अपने' मेरे जीवन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। हमारी पूरी टीम द्वारा किया गया संयुक्त प्रयास आप सभी ने बहुत अच्छी तरह से रिसीव किया। अब मैं बेहद ही खुश हूं क्योंकि मुझे अपने पूरे परिवार-मेरे बेटे सनी, बॉबी और मेरे पोते करण के साथ 'अपने 2' की शूटिंग करने को मिलेगी। यह एक बहुत ही खास फिल्म होगी और मैं शूटिंग के लिए उत्सुक हूं।'