वो इस किरदार से दर्शकों के बीच इतने पॉपुलर हुए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी 'भगवान राम' की तरह ही देखने लगे थे. हालांकि, उनको इस किरदार के चलते काम पाने के लिए काफी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी इसको लेकर कोई रोष नहीं दिखाया. अपने एक इंटरव्यू के दौरान अरुण गोविल ने बताया था कि 'जहां उन्हें 'राम' का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान मिली, लेकिन दूसरी तरफ उनको फिल्मों में काम मिलना ही बंद हो गया था'.