12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्यन खान केस की जांच में NCB अधिकारियों पर गड़बड़ी का शक, 3000 पन्नों की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस केस में आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था। अब एक बार फिर केस चर्चा में आ गया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केस की जांच में कई अनियमितताएं बरती गई हैं।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Oct 19, 2022

aryan khan drugs case ncb needle of suspicion on some officers over lapses in probe

aryan khan drugs case ncb needle of suspicion on some officers over lapses in probe

पिछले साल अक्टूबर में एनसीबी ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। अब एनसीबी विजलेंस की स्पेशल इंक्वायरी टीम ने दिल्ली मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच में कई कमियां पाई गई हैं। इसके अलावा जांच में शामिल अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही करीब 7 से 8 अधिकारियों और कर्मचारियों पर सतर्कता संबंधी मुद्दों को लेकर आरोप लगाया गया है।

इन सात अधिकारियों के खिलाफ डिपार्टमेंटल कार्रवाई करने की सिफारिश इस रिपोर्ट में की गई है। इन अधिकारियों की संदेहास्पद भूमिका दो और मामलों में भी सामने आई है।

विजिलेंस टीम ने तीन महीने पहले अपनी रिपोर्ट एनसीबी (NCB) को सौंपी थी। यह जांच रिपोर्ट 3 हजार पन्नों की है। कुल 65 लोगों का बयान इसमें दर्ज किया गया। सभी बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है।

यह भी पढ़ें- इस हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देंगी आलिया भट्ट

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (साउथ वेस्ट रीजन) ज्ञानेश्वर सिंह ने बुधवार को मुंबई में बताया कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट एनसीबी डायरेक्टर को नई दिल्ली में दे दी है, पर इस रिपोर्ट में क्या लिखा गया है, इसका उन्होंने अधिकृत रूप से खुलासा नहीं किया। ज्ञानेश्वर सिंह एनसीबी की विजिलेंस टीम के हेड भी हैं।

विभागीय जांच के दौरान अगर विजिलेंस टीम को कुछ गड़बड़ नजर आती है तो इस आधार पर अधिकारियों के खिलाफ सजा की सिफारिश की जा सकती है। अगर जांच में किसी अधिकारी की गलती गंभीर पाई जाती है तो उसे सेवा से हटाए जाने तक की सिफारिश की जा सकती है।

पिछले साल 2 अक्टूबर की रात NCB ने मुंबई से गोवा जा रहे कॉर्डिएल क्रूज शिप पर छापा मारा था। दावा किया गया कि इस शिप पर रेव पार्टी चल रही थी। आर्यन खान, मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया। उन पर ड्रग्स लेने और इसकी खरीद-फरोख्त करने के आरोप थे।

आर्यन खान को पूरे 22 दिन जेल में बिताने पड़े थे। आर्यन और उनके साथियों को 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी। 29 अक्टूबर को आर्यन जेल से बाहर आए थे।

यह भी पढ़ें- इस फेमस एक्टर को डेट कर रही हैं Archana Gautam!

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग