10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान को लेकर आसाराम का बड़ा दावा कहा, ‘सिगरेट पीना छोड़ देंगे सलमान साथ ही…’

दो दिन पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया गया। दो दिन जेल में गुजारने के बाद अाज उन्हें जमानत मिल गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 8 Apr 2018, 4:41 PM IST

salman asaram

salman asaram

दो दिन पहले बॉलीवुड स्टार सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में दोषी करार दिया गया। दो दिन जेल में गुजारने के बाद अाज उन्हें जमानत मिल गई है। 5 तारीख को उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। आज सेशंस कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके के साथ जमानत दे दी।

इसी बीच सलमान को लेकर अासाराम ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,'सलमान खान सिगरेट छोड़ देंगे। इसके साथ ही आसाराम ने कहा कि सलमान खान कॉफी पीना भी कम कर देंगे। बता दें कि आसाराम उसी जेल में सजा काट रहे हैं जहां सलमान खान बंद थे। हालांकि सलमान को जोधपुर सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है।

मामला
1998 में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ है' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर 2 काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। यह मामला लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव का है। सलमान के साथ फिल्म से जुड़े और कलाकार भी इस मामले में आरोपी थे लेकिन कोर्ट ने उनको बरी कर दिया। सरकारी वकील भवानी सिंह भाटी से बातचीत के दौरान बताया कि उस रात सभी कलाकार जिप्सी कार में थे, सलमान खान वाहन चला रहे थे। हिरणों का झुंड देखने पर उन्होंने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिए थे। जब लोगों ने उन्हें देखा और उनका पीछा किया तो ये कलाकर मृत हिरणों को मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इस मामले में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद तलाशी में सलमान खान के कमरे से रिवॉल्वर और राइफल बरामद किए गए थे।

Black Mail Box Office Collection Day 1: धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन कमाए इतने करोड़

सलमान ने जेल में भी दिखाई दबंगई, इन 5 चीजों के लिए साफ किया 'इनकार'