4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंडीगढ़ में आयुष्मान कर रहे थे रोमांटिक शूट, बीच में आ गई पुलिस! जानें फिर क्या हुआ…

सोमवार को आयुष्मान-वाणी स्टारर फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसका लॉन्च भी बड़े ही धूम-धाम से हुआ। दोनों ही स्टार्स ने ढोल बाजे के साथ ग्रैंड एंट्री ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 10 Nov 2021, 2:09 PM IST

ayushmann-khurrana-3.jpg

फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है। अभिषेक काय पो छे जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। आयुष्मान जहां इस फिल्म में फिटनेस ट्रेनर के किरदार में हैं, तो वहीं वाणी कपूर ने जुम्बा कोच की भूमिका निभाई है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग चंडीगढ़ व उसके आसपास के इलाकों में हुई है। अपने होमटाउन में शूटिंग के दौरान कई बार आयुष्मान पुराने दिनों को याद कर इमोशनल भी हो चुके हैं।

दरअसल आयुष्मान को चंडीगढ़ उनके टीनएज की याद दिलाता है। आयुष्मान ने बताया कि चंडीगढ़ जैसे शहर में डेट करना वाकई में एक टफ टास्क है।

यह भी देखें-अमिताभ के कारण बदला गया था राष्ट्रपति भवन का ये नियम

इसके पीछे का कारण आयुष्मान बताते हैं, अगर किसी पुलिस वाले ने कपल को डेटिंग करते देख लिया, तो उनकी खैर नहीं। वो कपल को नहीं छोड़ते हैं. ये मेरे साथ भी हो चुका है। मजे की बात यह है कि हाल में शूटिंग के दौरान भी हमें कुछ ऐसी ही सिचुएशन का सामना करना पड़ा था। आयुष्मान आगे कहते हैं, मैं इस फिल्म में डेटिंग सीन की शूटिंग कर रहा था। तो उसी वक्त एक पुलिस वाला हमारे पास आ गया और सवाल करने लगा। यही कारण है कि मैं मानता हूं कि चंडीगढ़ के आशिक थोड़े अलग होते हैं। उन्हें खूब पता होता है कि इस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया जाए।

वहीं वाणी इस फिल्म में आयुष्मान संग काम करने को लेकर खासी उत्साहित नजर आ रही हैं। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर अपनी इस रोमांटिक ड्रामा पर कहते हैं, मैं पंजाबी हूं और फिल्में मैंने गुजरात, कश्मीर और मुंबई जैसी जगहों के लिए बनाई है। मेरे अंदर का पंजाबी इस तरह की फिल्म करना चाहता था। जो पंजाब के बैकड्रॉप पर हो और उसमें लोकल फ्लेवर भी रहे। मुझे खुशी है कि मैं ऐसी फिल्म बना पाया। बता दूं फिल्म का टाइटल मुझे आयुष्मान ने ही सजेस्ट किया था। मुझे लगता है कि हमारी फिल्म के लिए यह टाइटल परफेक्ट है।

आपको बता दें कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इससे पहले फिल्म केदारनाथ का निर्देशन 3 साल पहले किया था। आयुष्मान खुराना इससे पहले फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में नजर आए थे।

वर्क फ्रंट बात करें तो आयुष्मान खुराना इस समय अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अनेक' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह के साथ 'डॉक्टर जी' में भी दिखाई देंगे।

यह भी देखें-मानुषी छिल्लर ने रेड मोनोकिनी पहनकर दिया पोज, तस्वीर देखकर हो जाएंगे आप दीवाने