
andhadhun
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन जल्द ही ‘अंधाधुंध’ नाम की फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में बॅालीवुड के क्यूट एक्टर आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे लीड रोल में दिखाई देंगे। हाल में फिल्म का ऐलान किया गया था और अब उसका पहला लुक सामने आ गया है।
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के कलाकारों के साथ-साथ श्रीराम ने इस फिल्म के नाम की घोषणा की है। बता दें कि इस फिल्म का नाम ‘अंधाधुंध’ रखा गया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
हाल में आयुष्मान खुराना ने फिल्म का पहला पोस्टर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पहले पोस्टर में एक टूटा हुआ चश्मा दिखाई दे रहा है जिसमें से काफी चीजें निकलती दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल में आयुष्मान खुराना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने लॉस एंजेलिस जाकर वहां के पियानिस्ट अक्षय वर्मा से दो महीने की क्लास ली थी। दरअसल, फिल्म में आयुष्मान एक ऐसे पियानिस्ट की भूमिका अदा करने वाले है जिसे कुछ दिखाई नहीं देता। फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रीराम ने कहा था कि यह फिल्म बदलापुर जैसी इंटेंस नहीं होगी। हां ये कह सकते है कि काफी हद तक यह फिल्म जॉनी गद्दार जैसी होगी।
Published on:
21 Jun 2018 12:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
