Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। मेकर्स को जो फिल्म से उम्मीद थी फिल्म उसपर खरी नहीं उतर पाई है। फिल्म का वीकेंड पर कलेक्शन शानदार हुआ था पर वीकडेज में एक बार फिर फिल्म का कलेक्शन औंधे मुंह गिरा है। फिल्म 6 दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। अब फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म की कमाई देख माना जा रहा है कि BMCM यानी 'बड़े मियां छोटे मियां' को अपना बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो रही है। मंगलवार को भी फिल्म की हालत खस्ता रही।