बता दें किभाग्यश्री और हिमालय दासानी की मुलाकात स्कूल में हुई थी. दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे लेकिन भाग्यश्री के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। भाग्यश्री और हिमालय ने शादी का फैसला कर लिया. सलमान खान, सूरज बड़जात्या और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली थी. वहीं अगर भाग्यश्री के काम के बारे में बात करें तो, उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, मराठी, बंगाली, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है.