22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के डेढ़ साल बाद ही पति से अलग हो गई थीं भाग्यश्री, 31 साल बाद उठाया सच से पर्दा

भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर बताया था कि करीब डेढ़ साल के लिए उनका पति हिमालय दासानी से अलगाव हो गया था। उनके मुताबिक, बाद में दोनों का पैचअप हो गया था।
2 min read
Google source verification
bhagyashree.jpg

सलमान खान के साथ साल 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही और भाग्यश्री रातों-रातों बड़े स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के माध्यम से सलमान खान का करियर भी बदल गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए भाग्यश्री को 1 लाख रुपए फीस मिली थी जबकि सलमान खान को सिर्फ 30 हजार रुपए दिए गए थे।

इस फिल्म के बाद उन्होंने त्यागी (1992), पायल (1992), घर आया मेरा परदेसी (1993) जैसी फिल्मों में काम किया, जो फ्लॉप साबित हुई। महज 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने साल 1990 में अपने दोस्त हिमालय दासानी से शादी की थी। दोनों का रिश्ता आज भी कायम है। इस बीच भाग्यश्री का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो अपने पति से डेढ़ साल तक अलग रही थीं।

बता दें भाग्यश्री हिमालय से तब पहली बार मिली थीं, जब वे स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उनके पैरेंट्स ने विरोध किया था, लेकिन वे नहीं मानीं। भाग्यश्री ने पैरेंट्स, सलमान खान और कुछ क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में मंदिर में हिमालय से शादी कर ली थी। भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि करीब डेढ़ साल के लिए उनका पति हिमालय दासानी से अलगाव हो गया था। उनके मुताबिक, बाद में दोनों का पैचअप हो गया था, लेकिन आज भी वे उस दौर को याद कर डर जाती हैं। भाग्यश्री के इस खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इसमें भाग्यश्री कहती हैं, 'हां, हिमालय जी मेरे पहले प्यार थे। मैंने उनसे शादी की, लेकिन एक ऐसा अरसा था जब बीच में हम जुदा हो गए थे।'

यह भी पढ़ें- एक बच्चे की मां होने के बाद भी अनुपम खेर को दिल दे बैठी थीं किरण, पति को तलाक देकर रचाई थी शादी

भाग्यश्री ने आगे कहा, 'उस समय मुझे लगा कि क्या होगा अगर लाइफ में वो मुझे न मिलते और मैं किसी और से शादी कर लेती। यह वो समय था जब हम डेढ़ साल के लिए अलग हो गए थे। वो अहसास अभी भी याद आता है तो डर लगता है।'

बता दें, भाग्यश्री जब फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग कर रही थी तब उनके पति हिमालय फिल्म के सेट पर आया करते थे। सलमान खान को भी भाग्यश्री के हिमालय से अफेयर की खबर थी। सलमान ने जिद करके एक बार भाग्यश्री के बॉयफ्रेंड हिमालय को ऊंटी मिलने के लिए बुलाया था। उस दौरान वहां फिल्म दिल दीवाना के गाने की शूटिंग चल रही थी। सलमान को जब भाग्यश्री के अफेयर की बात पता चली थी तो वो सारा दिन उन्हें चिढ़ाते रहे थे।

यह भी पढ़ें-साउथ इंडियन की फिल्म के सेट की तरह सजा था मौनी रॉयका मंडप, टीवी सितारों ने लगाए चार चांद

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग