बता दें, फिल्म भूल चूक माफ को करण शर्मा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, जय ठक्कर जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, फिल्म भूल चूक माफ राजकुमार राव के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर स्त्री 2 है जिसने 597.99 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था। दूसरे नंबर पर हॉरर कॉमेडी स्त्री आती है जिसने 129.83 करोड़ कमाए थे और तीसरे नंबर पर आज 48.07 करोड़ कमाने वाली श्रीकांत को छोड़कर भूल चूक माफ आ गई है।