9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“पैपराजी पर भड़कने की खबर झूठी!”, वायरल वीडियो पर बिपाशा बसु का करारा जवाब, काम को लेकर लिखी बात

Bipasha Basu Instagram: एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो कह रहे थे कि बिपाशा गुस्से में थी और उन्होंने पैपराजी पर भड़ास निकाली।
2 min read
Google source verification
bipasha basu post

बिपाशा बसु ने अपने भड़कने वाले वीडियो पर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/ @bipashabasu)

Bipasha Basu Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपने मच अवेटेड कमबैक प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं। बेटी 'देवी' के जन्म और मदरहुड ब्रेक के बाद बिपाशा एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि, अपनी नई वेब सीरीज की शूटिंग के बीच बिपाशा बसु हाल ही में पैपराजी के साथ हुई अपनी बातचीत को लेकर सुर्खियों में आ गईं। जिसे लेकर एक्ट्रेस ने पोस्ट किया है।

बिपाशा बसु का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गाड़ी से उतरते वक्त अचानक पैपराजी (Paparazzi) को सामने देखकर हैरान नजर आई और उन्होंने उनसे रास्ता बनाने का अनुरोध किया। इसके बाद कुछ सोशल मीडिया पेज ने दावा करना शुरू कर दिया कि बिपाशा मीडिया पर गुस्सा हो गईं और अपना आपा खो बैठीं। अब इन भ्रामक खबरों पर खुद बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर आकर करारा जवाब दिया है।

बिपाशा बसु की तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए बिपाशा ने इस खबर का खंडन किया। बिपाशा ने बैकग्राउंड म्यूजिक और हेडलाइंस पर सवाल उठाते हुए लिखा, "प्लीज मुझे बताओ कि यह अजीब बैकग्राउंड म्यूजिक क्या है? कोई इंसान काम पर जा रहा है और समय पर पहुंचना पसंद करता है, लेकिन सिर्फ इसलिए कि हम आपकी अचानक मौजूदगी पर सवाल उठाते हैं, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं नाराज हूं! आपने वीडियो के आखिर में मेरे कहे 'थैंक यू' को बड़ी आसानी से इग्नोर कर दिया। वैसे भी, मुझे पैपराजी से कभी कोई दिक्कत नहीं रही है। उनमें से ज्यादातर हमेशा मेरे साथ बहुत सम्मानजनक व्यवहार करते हैं।"

हंसल मेहता की 'बाराबंकी' से 6 साल बाद शानदार कमबैक

बिपाशा बसु को आखिरी बार साल 2020 में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ थ्रिलर सीरीज 'डेंजरस' (Dangerous) में देखा गया था। अब पूरे 6 साल बाद वह पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। बिपाशा, जाने-माने निर्देशक हंसल मेहता (Hansal Mehta) की अपकमिंग सीरीज 'बाराबंकी' (Barabanki) में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, बिपाशा ने अगस्त 2026 में ही मुंबई में इस शो की शूटिंग शुरू कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक, हंसल मेहता की कहानी सुनते ही बिपाशा ने तुरंत इस रोल के लिए हां कर दी थी। सीरीज में उनका किरदार कहानी के मुख्य हीरो से काफी मजबूती से जुड़ा हुआ है।

सनी कौशल भी आएंगे नजर

हंसल मेहता की यह सीरीज पूर्व IPS अधिकारी आलोक लाल की चर्चित किताब 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज मोस्ट नॉटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है। 80 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह क्राइम-थ्रिलर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में फैले अफीम और ड्रग्स के काले कारोबार को नेस्तनाबूद करने के बड़े ऑपरेशन की कहानी पेश करेगी। इस सीरीज में बिपाशा के साथ विशाल जेठवा और सनी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। अब 4 साल की हो चुकीं देवी की सोशल मीडिया पर अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिपाशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाकर फैंस का दिल जीत रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग