1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद अलग तरीके से मनाया गया मॉम टू बी बिपाशा का बेबी शॉवर, एक्ट्रेस ने खूबसूरत ड्रेस में जमकर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बॉलीवुड के लवली कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर 6 साल बाद कपल के घर खुशखबरी आने वाली है, जिसके लिए दोनों बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर खुशखबरी दी थी और अब हाल ही में बिपाशा बसु ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 24 Sep 2022, 10:19 AM IST

bipasha basu shows baby bump at baby shower

bipasha basu shows baby bump at baby shower

बॉलीवुड फिल्म स्टार बिपाशा बसु, जल्दी ही मां बनने वाली हैं, जिसे लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब हाल ही में मुंबई में एक बेबी शॉवर पार्टी थ्रो की। इस पार्टी में कुछ करीबियों को ही बुलाया गया। बेबी शॉवर सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बिपाशा और करण ने इस जर्नी को यादगार बनाने के लिए बेबी शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया था। बिपाशा बसु के बेबी शॉवर की फोटोज़ सामने आई हैं जिनमें पिंक कलर की ड्रेस में एक्ट्रेस बड़ी प्यारी लग रही थीं।

हल्के मेकअप और खुले बालों के साथ वो इस दौरान किसी गुड़िया जैसी दिखाई दे रही थीं, वहीं ब्लू सूट में करण हैंडसम लग रहे थे। बेबी शॉवर में केवल 20 लोगों को बुलाया गया था, जिसमें केवल एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।

कार्यक्रम की थीम और ड्रेस कोड महिलाओं के लिए पिंक या पीच और पुरुषों के लिए लैवेंडर या ब्लू थी और उसी के अनुसार सभी ने कपड़े पहने हुए थे। बिपाशा और करण हाथों में हाथ डाले चलते हुए, इस सेरेमनी में एक स्टाइलिश एंट्री ली। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही थी। इस दौरान बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पैपराजी के सामने जमकर पोज दिए।

यह भी पढ़ें- सबके सामने रैंप वॉक करते वक्त खिसकी रणवीर सिंह की पैंट

बीते दिनों, बिपाशा की मां ने उनके लिए एक पारंपरिक कार्यक्रम रखा था, जिसे बंगाली में 'शाध' कहा जाता है। इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। बंगाली रीति-रिवाज से इस फंक्शन को पूरा किया गया था। तस्वीरों में बिपाशा ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं। खुले बालों, मांग में सिंदूर और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए बिपाशा से किसी की नजर हट नहीं रही थी। अब देखना होगा कि बिपाशा बेबी शॉवर में किस परिधान में दिखाई देती हैं।

बीते दिनों बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसमें एक्ट्रेस को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था। वो पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आईं। उन्होंने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और इसे व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया था। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

बिपाशा और करण ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई थी। करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

यह भी पढ़ें - आमिर खान की बेटी आइरा ने की बॉयफ्रेंड नुपुर संग सगाई