10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड और अपनी बेस्ट फ्रेंड को आलिया ने दी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

आलिया भट्ट इनदिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए बुल्गारिया पहुंची हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 16 Jul 2018, 10:07 AM IST

alia bhatt

alia bhatt

बॉलीवुड में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की दोस्ती के चर्चे इन दिनों काफी चर्चा में है। आलिया और रणबीर के अफेयर की खबरों के बाद बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि आलिया और कैटरीना के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इसकी वजह साफ थी कि रणबीर को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। बता दें कि आज कैटरीना कैफ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आलिया ने अपनी बेस्टफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई दी।

रणबीर संग आलिया बुल्गारिया में हैं:
आलिया भट्ट इनदिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए बुल्गारिया पहुंची हैं। वहीं इनके साथ रणबीर कपूर और पूरी टीम भी वहां मौजूद है। वहीं बिजी शेड्यूल होने के बावजूद आलिया अपनी दोस्त को बर्थडे विश करना नहीं भूलीं। उन्होंने कैटरीना के 35 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए कटरीना के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस तस्वीर में कटरीना और आलिया मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है। बता दें कि ये फोटो नेहा धूपिया के शो बेस्ट फ्रेंड फॉरेवर के सेट से लिया गया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए आलिया ने लिखा है कि हैपिएस्ट बर्थडे कटरीना…।

इस तरह करीब आए थे रणबीर और आलिया:
बात दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गय है। वहीं दोनों एक दूसरे को लेकर अब खुलकर बात करते नजर आते हैं। आलिया की फिल्मों की बात करें तो वो इनदिनों 'कंलक' और ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं।

Photos: शाहिद कपूर ने मीरा के लिए रखी ये खास बेबी शावर पार्टी, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

आलिया भट्ट दोस्तों संग ले रही थीं सेल्फी, तभी अचानक आ गए रणबीर और...

पेरिस से आराध्या की एक और क्यूट तस्वीर आई सामने, एक—दसूरे को प्यार करती आईं नजर