दरअसल उन्हें दिक्कत फिल्म से नहीं बल्कि उसके एक सीन से थी। हालांकि कैट ने कभी उसके बारे में बात नहीं कि लेकिन ऐसा कहा जाता है कि बूम में किस सीन को लेकर उन्हें आज भी पछतावा होता है। दरअसल, कैटरीना को फिल्म बूम में गुलशन ग्रोवर को किस करना था। उस समय वहां अमिताभ भी मौजूद थे। इसी कारण कैट वहां काफी असहज महसूस कर रही थीं। सीन को परफेक्ट बनाने के लिए कैट ने इस सीन की दो घंटे प्रैक्टिस की थी। लेकिन अजीब बात यह है कि कैट ने कमरा बंद करके गुलशन के साथ ही दो घंटे उस किस सीन की प्रैक्टिस की थी। उसके बाद ही वो ये शॉट दे पाईं थीं।