सिद्धार्थ की मां सलोमी रॉय कपूर जानी मानी डांसर, कोरियोग्राफर और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (JBIMS) से अपनी आगे की पढ़ाई की। उन्होंने जी.डी सोमानी मेमोरियल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई की, इस दौरान वो स्कूल में हेड बॉय भी थे। इसके बाद अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स से की। बता दें कि अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और कुनाल रॉय कपूर सिद्धार्थ के भाई हैं।