बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्मों के जरिए भले ही दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई हो लेकिन वह फिल्मकार नहीं, वैज्ञानिक बनना चाहते थे। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। उनके पिता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में काम किया करते थे। अनुराग ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में अपनी पढ़ाई की। इसी दौरान उनका रूझान पढऩे की ओर बढ़ता गया और उन्हें जो भी किताब मिलती वह उसे पढ़ डालते।