1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरज पंचोली के प्यार में पागल थी ये हसीन अदाकारा, प्रेग्नेंसी की खबर सुन कर लिया था सुसाइड, जानें क्या है पूरी कहानी

जिया खान की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने खुदखुशी का मामला दर्ज किया था। पर उनकी मां ने मामला पूरा बदल दिया जब कहा कि सूरज पंचोली ने उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 5 Jul 2018, 1:38 PM IST

sooraj pancholi and jiya khan suicide case

sooraj pancholi and jiya khan suicide case

आज भी बॅालीवुड एक्ट्रेस जिया खान का वो सुसाइड मामला दिल झंझोड़ कर रख देता है। बी-टाउन की पॅापुलर एक्ट्रेस ने 2013 में खुदखुशी की थी। कहा जाता है कि वह उस दौरान प्रेग्नेंट थी और उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। इस मामले की कड़ियां जोड़ी जाएं तो इस पूरे मामले में सूरज पंचोली का नाम सामने आया था। उस समय जिया खान की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने खुदखुशी का मामला दर्ज किया था। पर उनकी मां ने मामला पूरा बदल दिया जब कहा कि सूरज पंचोली ने उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाया था।

उन दिनों सूरज ने फिल्मों में कदम भी नहीं रखा था और उनके ऊपर इतना बड़ा इल्जाम लगना यकीनन उनके कॅरियर के लिए काफी घातक साबित हुआ। हांलाकि इसके बाद वह सलमान खान द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म हीरो के जरिए एक बार फिर लाइमलाइट में आए।

खबरों के मुताबिक सूरज पंचोली पर मुंबई की एक अदालत ने जिया खान को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए आरोप तय किए। जाने-माने कलाकार आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर धारा 306 के तहत आरोप तय हुए। जब इस बारे में सूरज पंचोली से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह निर्दोश हैं। सूरज पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल के अनुसार, ‘सूरज ने अपने आप को इस मामले में बेकसूर बताया है। आने वाली 14 फरवरी को कोर्ट गवाहों का परीक्षण करेगा।’

जिया खान की कहानी

अगर पूरे मामले पर बात करें तो बता दें अदाकारा जिया खान 3जून 2013 को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने फांसी लगाकर अपने आप को मौत के हवाले कर दिया था। अपनी मौत से पहले 2 दिन तक वो सूरज पंचोली के घर पर ही रह रहीं थीं और जिस दिन उन्होंने अपने आप को फांसी लगाई, उसी सुबह को अपने घर लौट कर आयीं थीं।

इस मामले पर सीबीआई ने बताया है कि, ‘कलाकार सूरज पंचोली ने पूछताछ के दौरान कई बातें छुपाई और अपने हिसाब से तथ्यों की जानकारी दी। जब सूरज से पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने के लिए कहा गया तो उन्होंने उससे भी इंकार कर दिया। इस पूरे मामले में सूरज की भूमिका की सच्चाई जानने के लिए एजेंसी यह जांच करवाना चाहती थी।’







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन