बॉलीवुड में 15 सालों से भी ज्यादा समय बिता चुकी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज जन्मदिन है। कैटरीना आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 16 जुलाई, 1983 को हांगकांग में हुआ था, लेकिन 14 साल की उम्र में परिवार के साथ कैटरीना 'हवाई' चली गयी थी फिर लंदन और उसके बाद मुंबई आ गईं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'बूम' के साथ डेब्यू किया था। अगर हम कैटरीना की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव देखें हैं। आज हम आपको कैटरीना के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी 5 रोचक बाते बताने जा रहे हैं।