
Bollywood Actor And Actress Who Never Pair In Any Movie
नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood Industry) में कई ऐसे सुपरस्टार एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने साथ काम करके पर्दे पर खूब धमाल मचाया और इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। वहीं, कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे भी हैं जिन्होंने कभी एक साथ काम नहीं किया और कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। आइये जानते हैं इन सुपरस्टार्स के बारे में।
दीपिका पादुकोण और सलमान खान- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण और सलमान खान का आता है। दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, लेकिन ये दोनों अभी तक फिल्म में करते नजर नहीं आए हैं।
सलमान खान और जूही चावला- काफी साल पहले जूही चावला को सलमान खान की मां बनने का रोल ऑफर हुआ था। इसे जूही ने ठुकरा दिया था। इसके बाद इस तरह की चर्चा थी कि सलमान ने किसी भी फिल्म में जूही के साथ काम करने से मना कर दिया था। तब से आज तक कीसी भी फिल्म में ये दोनों सुपरस्टार्स एक साथ नजर नहीं आए।
कंगना रनौत और रणबीर, रणवीर- इस लिस्ट में कंगना रनौत और रणबीर कपूर और रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। कंगना अपनी बेबाक बयान और शानदार एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, रणवीर सिंह हो या रणबीर कपूर दोनों ही इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन कंगना ने इन दोनों में से किसी के साथ भी अभी तक स्क्रिन शेयर नहीं की है।
आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन- बॉलीवुड के दमदार ऐश्वर्या राय बच्चन और आमिर खान कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे है, लेकिन इत्तेफाक की बात ये है कि कभी दोनों को एक साथ नहीं देखा गया। इतना ही नहीं बल्कि आने वाले दिनों में भी इनकी कोई फिल्म नहीं आने वाली है।
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी- अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी जैसे सुपरस्टार्स भी कभी एक साथ फिल्म में नहीं दिखे। जबकि दोनों की बॉलीवुड के दमदार एक्टिंग वाले स्टार हैं, लेकिन कभी किसी फिल्म के लिए दोनों की जोड़ी नहीं बनी।
Updated on:
20 Nov 2021, 11:14 AM IST
Published on:
20 Nov 2021, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.