हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले एक्टर प्रेम चोपड़ा ने अपने दशक से लेकर अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है. प्रेम चोपड़ा का सबसे फेमस डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा' है, जो आज भी बच्चे-बच्चे के जबां पर है. आज भी इस डायलॉग को लोग मजाकिया तौर पर इस्तेमाल करते हैं. प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में करीबन 320 फिल्मों में काम किया है. उनको सिनेमा जगत के बड़े खलनायक के तौर पर जाना जाता है. इतना ही नहीं उनका इतना फेमस हुआ था कि लोग उनके नाम से गरने लगे थे, लेकिन असल में प्रेम चोपड़ा हीरो बनना चाहते थे और विलेन बन गए.