2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज के टाइम में ये बच्चियां दे रहीं बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात, जानें कौन हैं ये

बॅालीवुड एक ऐसी जगह है जहां जाने के सपने आंखों में लिए कई लड़के-लड़कियां मुबंई पहुंच जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों को ये जगह विरासत में मिली होती है। आज हम अपको ऐसी ही दो बच्चियों की फोटो दिखाने जा रहे हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड पर राज कर रही हैं और स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Dec 2021, 6:38 PM IST

sonam kapoor

आज के टाइम में बॅालीवुड में जाने के लिए हर कोई अपने लेवल पर कोशिश कर रहे हैं। ये एक ऐसी जगह है जहां फैशन और लुक्स काफी मायने रखता है। इस इंडस्ट्री में आने के लिए लड़के-लड़कियों को काफी कुछ करना पड़ता है, लेकिन कुछ स्टार्स और उनके बच्चे ऐसे भी हैं, जिनको ये जगह विरासत में मिली है।

इंडस्ट्री में काफी स्टार्स और एक्ट्रेस हैं जिनको लाखों-करोड़ों की संख्या में फैंस पसंद करते हैं। उनको फॉलो करते हैं। साथ ही उनकी एक झलक पाने के लिए बैचेन रहते हैं।

आज हम आपको दो ऐसी ही दो बच्चियों की फोटो दिखाने जा रहे हैं, जो आज के समय में बॉलीवुड पर राज कर रही हैं और स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात दे रही हैं। इस फोटो में दो बच्चियां नजर आ रही हैं, जिनमें से एक बच्ची आज के समय में एक बड़ी फैशन आइकन बन चुकी हैं। भले ही आज वो इंडस्ट्री से दूरी बनाए हैं, लेकिन आज भी उनके स्टाइल के फैंस दीवाने हैं और उनके लुक्स को काफी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- बेटे बॉबी की तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने आखिर क्यों मांगी माफी, जानें पूरा माजरा

जी हां, इनमें से एक बच्ची कोई और नहीं सुपरस्टार अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम कपूर हैं और दूसरी छोटी बेटी रिया कपूर है। फोटो में दोनों की क्यूट स्माइल आपके चेहरे पर भी स्माइल ले आएगी। दरअसल, ये फोटो को रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही इस फोटो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा - 'OGS हमेशा के लिए #fashionkillas'. इस फोटो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनम कपूर दर्शकों को कई शानदार और हिट फिल्में दे चुकीं हैं और अब वो आनंद आहूजा के साथ शादी करके लंदन में रहती हैं।

यह भी पढ़ें- 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' पर भारी पड़ी अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा', करोड़ो की कमाई पर लगा ग्रहण