2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे बॉबी की तस्वीर शेयर कर धर्मेंद्र ने आखिर क्यों मांगी माफी, जानें पूरा माजरा

बॉलीवुड एक्टर और हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र ने हाल में अपने ट्वीटर पर अपने छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल की एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के चिंता जाहिर करते हुए उनको खूबसूरत कहा और माफी मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 23 Dec 2021, 6:10 PM IST

dharmendra

बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ही अपने दिनचर्या की फोटो- वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसके अलावा वो अपने परिवार के संग भी अपनी फोटो शेयर करते हैं, जिस फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

हाल में धर्मेंद्र ने ट्वीटर पर अपने छोटे बेटे और एक्टर बॉबी देओल की एक फोटो शेयर की है। बॉबी देओल की फोटो बेहद पुरानी है। फोटो में बॉबी देओल के फेस पर बेहद खूबसूरत सी मुस्कुराहट नजर आ रही है। वहीं इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने बेटे के लिए चिंता जाहिर करते हुए लिखा - 'ये चेहरा.... अपना ख्याल नहीं रखता'।

इतना ही नहीं उन्होंने इस ट्वीटर ने कमेंट सेक्शन में एक और ट्वीट करते हुए लिखा - 'अपने खूबसूरत बॉबी को कभी-कभी समझाने के लिए ऐसी फोटो पोस्ट कर देता हूं, ताकि वो हमेशा अपना ख्याल रखे। दोस्तों, मैं खुश हूं कि ऐसे प्यारे बच्चों का पिता हूं'। उनके द्वारा किए गए इस ट्वीट पर फैंस के जमकर कमेंट्स आए, जिसके बाद उन्होंने फिर एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने माफी मांगते हुए लिखा - 'आज जाने क्यों एक साथ कई ट्वीट कर दिए। दोस्तों आपको बोर करने के लिए सॉरी'।

बता दें कि 85 साल के धर्मेंद्र अपना ज्यादातर वक्त फार्महाउस पर ही गुजरना पसंद करते हैं। उनको प्रकृति के बीच रहना और खूबसूरत नजारों का नजारा लेना काफी पसंद है। इस बात का अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर लगाया जा सकता है। जहां वो अपने फॉर्महाउस से अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले धर्मेन्द्र ने ट्वीटर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने फॉर्महाउस में मजदूरों के बीच काम करते नजर आए थे। इस बीच धर्मेन्द्र बीच-बीच में अपने मजदूरों से बात करते हुए भी नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू

वहीं अगर बॉबी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने 8 साल की उम्र में साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म 'धरमवीर' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने 'आश्रम' जैसी हिट वेब सीरीज से OTT पर अपना डेब्यू किया। इन सीरीज में उन्होंने कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए थे। इस सीरीज का सेकंड सीजनभी काफी पसंद किया गया था।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर देर रात पहुंचीं कियारा, कैमरा देख हटाया मुंह