
Bollywood Actresses in Red Saree
मुंबई। कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेसेस ने रेड कलर साड़ी को इस अंदाज में पहना है कि फैंस उनके दीवाने हो जाते हैं। सुष्मिता सेन, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी जैसी स्टार्स ने फिल्मों में रेड कलर साड़ी में ऐसी छाप छोड़ी है कि अब नई एक्ट्रेसेस भी इस ट्रेंड को फॉलो करती हैं। नए जमाने की एक्ट्रेसेस फिल्मों में ही नहीं बल्कि अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी रेड साड़ी लुक शेयर करती हैं। फैंस भी ऐसे फोटोज पर जमकर प्यार लुटाते हैं।
जान्हवी कपूर, कृति सैनन, सारा अली खान, निया शर्मा, मौनी रॉय, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस ने अपने-अपने सोशल अकाउंट पर ऐसे फोटोज फैंस के लिए शेयर किए हुए हैं।
सारा अली खान (Sara Ali Khan) का रेड साड़ी लुक
एक्ट्रेस सारा अली खान वैसे तो साड़ी कम ही पहनती हैं, लेकिन जब इस फोटो में वह रेड साड़ी में दिखीं, तो फैंस के मुंह से वाह-वाह निकली। (Photo Credit: Instagram/saraalikhan95/ )
टीवी की दुनिया की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार निया शर्मा जो भी ड्रेस पहनती हैं, उसमें छा जाती हैं। लाल साड़ी ने उनके लुक पर चांद लगे दिखाई देते हैं। (Photo Credit: Instagram/niasharma90/ )
कृति सैनन (Kriti Sanon) का रेड साड़ी लुक
कृति सैनन पर रेड साड़ी बेहद खूबसूरत लगती है। इस फोटोशूट में कृति ने खास अंदाज में साड़ी पहन दिल जीत लिया था। (Photo Credit: Instagram/niasharma90/ )
काजल अग्रवाल ( Kajal Aggarwal ) का रेड साड़ी लुक
काजल अग्रवाल का ये रेड साड़ी लुक इतना ग्रेसफुल है कि किसी का भी दिल आ जाए। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर भी रेड साड़ी वियर की थी। (Photo Credit: instagram/kajalaggarwalofficial/ )
आलिया भट्ट ( Aliaa Bhatt ) का रेड साड़ी लुक
आलिया भट्ट वैसे तो साड़ियां बेहद कम वियर करती हैं, लेकिन इस फोटोशूट में उनका लुक परफेक्ट लग रहा है। (Photo Credit: instagram.com/aliaabhatt/ )
जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) का रेड साड़ी लुक
अपनी मां की तरह जान्हवी कपूर को साड़ियां पहनने का बहुत शौक है। सोशल मीडिया पर शेयर जान्हवी का ये फोटोशूट रेड साड़ी में गजब ढा रहा है। (Photo Credit: instagram/janhvikapoor/ )
दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone) का रेड साड़ी लुक
दीपिका पादुकोण पर हर ड्रेस खूब फबती है। हालांकि रेड साड़ी में उनका अच्छे से निखर आता है। इन फोटोज वह गार्जियस लग रही हैं। (Photo Credit: instagramm/deepikapadukone/)
कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif ) का रेड साड़ी लुक
कुछ ही मौकों पर कैटरीना रेड साड़ी में नजर आई हैं। इन फोटोज में एकट्रेस ने खुले बालों के साथ ग्रेसफुल पोज दिए हैं। (Photo Credit: instagram/katrinakaif/)
काजोल ( Kajol ) का रेड साड़ी लुक
काजोल ने फिल्मों में कई बार रेड साड़ी पहनी है। ये फोटोज करवा चौथ के दौरान के हैं। काजोल के इस रेड साड़ी लुक से नजरें हटाना मुश्किल है। (Photo Credit: instagram/kajol/)
दिया मिर्जा ( Dia Mirza) का रेड साड़ी लुक
दिया मिर्जा ने हाल ही अपनी शादी पर रेड साड़ी पहनी थी। इससे पहले भी वह अक्सर त्योहार पर रेड साड़ी में फोटोज शेयर कर चुकी हैं। (Photo Credit: instagram/diamirzaofficial/)
मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora) का रेड साड़ी लुक
मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस बेमिसाल है, चाहे वह साड़ी ही वियर क्यों न कर रही हों। इन रेड साड़ी फोटोज में मलाइका का बिंदास अंदाज देखने लायक है। (Photo Credit: instagram/malaikaaroraofficial/)
मोनालिसा ( Monalisa ) का रेड साड़ी लुक
टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा के सोशल मीडिया पर साड़ी लुक्स की भरमार है। हालांकि रेड साड़ी लुक में उनकी खूबसूरती हटकर नजर आती है। (Photo Credit: instagram/aslimonalisa/)
नुसरत जहां ( Nusrat Jahan ) का रेड साड़ी लुक
सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां को अक्सर साड़ी में स्पॉट किया जाता है। उनके रेड साड़ी में ज्यादा फोटोज को देख लगता है कि वह रेड कलर बेहद पसंद करती हैं। (Photo Credit: instagram/nusratchirps/)
मौनी रॉय ( Mouni Roy ) का रेड साड़ी लुक
मौनी रॉय अपने शोज में भी साड़ीज वियर करती हैं। सोशल मीडिया पर शेयर उनकी इन फोटोज में रेड साड़ी लुक जबरदस्त लग रहा है। (Photo Credit: instagram/imouniroy/)
नुसरत भरूचा ( nusrat jahan ) का रेड साड़ी लुक
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का ये रेड साड़ी लुक काफी वायरल हुआ था। फैंस ने इस लुक की जमकर तारीफ की थी। (Photo Credit: instagram/nushrat.bharucha/)
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) का रेड साड़ी लुक
विदेश में बसने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा भारतीय परिधानों को पहनती हैं और लुक शेयर करती हैं। उन पर रेड साड़ी इतनी फब रही है कि फैंस इस लुक के मुरीद हो गए। (Photo Credit: instagram/priyankachopra/)
शमा सिंकदर ( Shama Sikander ) का रेड साड़ी लुक
एक्ट्रेस शमा सिकंदर अमूमन हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। हालांकि लाल साड़ी में उनका ये लुक भी खूब पसंद किया गया। (Photo Credit: instagram/shamasikander/)
सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha ) का रेड साड़ी लुक
सोनाक्षी सिन्हा पर साड़ी खूब फबती है। एक्र्टेस ने कुछ मूवीज में साड़ी वियर की है। इस फोटोशूट में सोनाक्षी लाल परी जैसी दिख रही हैं। उनका ये लुक भी खूब पसंद किया गया। (Photo Credit: instagram/aslisona/)
Published on:
27 Mar 2021 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
