5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े दिलवाले हैं ये स्टार्स: फ्लाप फिल्मों के लिए फैंस से मांगी माफी, नंबर 5 ने तो 19 साल बाद भी किया कबूल

अब्बास-मस्तान ने ये बात खुलकर स्वीकारी कि उनसे गलती हुई। साल 2017 में 'कैच न्यूज' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 28 Nov 2018, 12:05 PM IST

Bollywood Flop movies

Bollywood Flop movies

मुंबई। बॉलीवुड में अब एक नया चलन शुरू हो गया है। स्टार्स अपनी फ्लाप फिल्मों के लिए फैंस से माफी मांगने में गुरेज नहीं करते हैं। इससे पहले स्टार्स अपनी ही फिल्मों को खराब कहने से बचते थे। वे जानते तो थे कि फिल्म को अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला, लेकिन पब्लिकली स्वीकार करने से कतराते थे। अब स्टार्स और फैंस दोनों जानते हैं कि बॉक्स आॅफिस कलेक्शन सच्चाई सामने ले ही आता है।

आमिर खान
हाल ही में बड़े बजट की मूवी 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' रिलीज हुई। तमाम प्रमोशन के बावजूद फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। उम्मीदों पर पानी फेरते हुए इस फिल्म का कलेक्शन बेहद निराशाजनक रहा। अब मूवी के लीड स्टार आमिर खान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया है, 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' के फ्लाप होने की जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिनकी मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।'

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंगखान भी अपनी फ्लाप फिल्मों के लिए जिम्मेदारी लेने से कतराते नहीं हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फ्लाप फिल्म के अच्छा नहीं कर पाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा,'मैंने 'जब हैरी मेट सेजल' से लोगों को निराश किया, जो बहुत बड़ी फ्लॉप थी, लेकिन मैं कभी किसी को निराश नहीं करना चाहता। मुझे सिर्फ यह अच्छा लगा था कि फिल्म में कोई कहानी नहीं थी, सिर्फ एक रिंग के चक्कर में थे दो लोग...खींचे चले जाते हैं।'

रीमो डिसूजा
सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई। हालांकि सलमान खान ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये मूवी फ्लाप रही। फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी इस तरह के सवालों से बचते रहे। आखिरकार मूवी के निर्देशक रिमो डिसूजा ने चुप्पी तोड़ी और फ्लाप का जिम्मा लिया। हालांकि इसके पीछे उन्होंने कमजोर स्क्रीप्ट, निर्देशन में छेड़छाड़ और अन्य लोगों की मनमानी को वजह बताया।

जग्गा जासूस

2017 में आई रणबीर कपूर की महत्वाकांक्षी फिल्म 'जग्गा जासूस' बुरी तरह फ्लाप रही। इसे लेकर निर्देशक अनुराग बसु और लीड एक्टर रणबीर कपूर को बहुत कुछ सुनना पड़ा। हालांकि फ्लाप की जिम्मेदारी लेने से दोनों ही बचते रहे। फिर एक मीडिया इंटरएक्शन में अनुराग बसु ने माना कि रणबीर ने मूवी में 100 प्रतिशत मेहनत की। लेकिन क्योंकि ये फिल्म बच्चों के लिए बनाई गई थी, उन्हें पसंद आई। पर उनके साथ मूवी देखने गए बड़ों को पसंद नहीं आई।

मशीन
निर्माता-निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दी हैं। इस साल इस जोड़ी के एक अहम हिस्से अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा को लांच किया गया। उनकी पहली फिल्म 'मशीन' गीत-संगीत के लिहाज से तो सराही गई लेकिन बॉक्स आॅफिस पर लड़खड़ा गई। इसकी जिम्मेदारी खुद मुस्तफा ने ली। उन्होंने कहा, 'असफलता जीवन का एक हिस्सा है और मैं अन्य लोगों की ही तरह इससे सीख रहा हूं। मै। केवल अपना शतप्रतिशत दे सकता हूं, परिणाम पर मेरा कंट्रोल नहीं है। इस असफलता से मैंने सीख ली और अब सोचता हूं कि मुझे दूसरों के साथ भी फिल्में करनी चाहिए।'

बादशाह
1993 में बाजीगर मूवी की सफलता के बाद शाहरुख खान की एक इमेज बनकर उभरी। इसके बाद 1999 में अब्बास-मस्तान ने एक बार फिर शाहरुख के साथ फिल्म की। ये मूवी थी'बादशाह'। यह मूवी बुरी तरह से पिटी। हालांकि अब्बास-मस्तान ने ये बात खुलकर स्वीकारी कि उनसे गलती हुई। साल 2017 में 'कैच न्यूज' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि लोग 'बाजीगर' के बाद उम्मीद लगाकर बैठे थे कि शाहरुख की और भी खतरनाक इमेज देखने को मिलेगी। लेकिन सिनेमाहाल में जाकर देखा तो 'बादशाह' एक कॉमेडी मूवी थी। यही इसके फ्लाप होने की वजह थी। उन्होंने 'नकाब' (2007) मूवी की असफलता की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि इसका सब्जेक्ट बहुत रूचिकर था लेकिन हम उसकी संभावना को देख नहीं पाए।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन