4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo

कभी एक दूसरे के प्यार में पागल थे ये बॉलीवुड स्टार्स, अब शक्ल देखना भी पसंद नहीं

सीरियस अफेयर होने केे बाद जब ब्रेकअप होता है तो पूरी जिंदगी के लिए वह एक दर्द बनकर रह जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Feb 2018, 12:48 PM IST

Ranbir and Katrina

Ranbir and Katrina

बॉलीवुड सितारे आजकल अपनी फिल्मों या प्रोजेक्टस से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड में अफेयर होना आम बात है लेकिन कई बार सीरियस अफेयर होने केे बाद जब उनका ब्रेकअप होता है तो पूरी जिंदगी के लिए वह एक दर्द बनकर रह जाता है। बॉलीवुड की कई जोडियां ऐसी हैं जो कभी एक दूसरे के प्यार में पागल थे। एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई थी लेकिन जब वे एक दूसरे से दूर हुए तो उसके बाद अब एक दूसरे से बात करना तो दूर शक्ल देखना तक पसंद नहीं करते। आइए जानते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ जोडियों के बारे में।

रणवीर सिंह कैटरीना कैफ:
सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह और अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। यहां तक की दोनों लिव इन में भी रहने लगे थे। दोनों एक दूसरे ो बहुत प्यार करते थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जिस फ्लैट में दोनों साथ में रहा करते थे, उस फ्लैट को भी उन्होंने खाली कर दिया। इसके बाद दोनों एक दूसरे से आज तक बात नहीं करते। यहां तक की ब्रेकअप के बाद जब दोनों फिल्म ' जग्गा जसूस' की शूटिंग के लिए देश से बाहर गए तो अलग अलग फ्लाइट मेंं गए थे। साथ ही दोनों ने एक ही होटल में ठहरने के लिए भी मना कर दिया था।

सलमान खान ऐश्वर्या राय:
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी तो बॉलीवुड के गलियारों में काफी फेमस है। सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि सलमान के लिए ऐश्वर्या ने अपने माता—पिता का घर तक छोड़ दिया था। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई और वे एक दूसरे से दूर हो गए। ब्रेकअप होने के बाद दोनों एक दूसरे से अब तक बात नहीं करते। यहां तक कि कभी आमने सामने भी आ जाते हैं तो एक दूसरे को नजरअंदाज करते हैं।

रणवीर सिंह और अनुष्का:
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि अब रणवीर सिंह अभिनेत्री दीपिका के साथ रिलेशनशिप में हैं और अनुष्का ने विराट कोहली से शादी कर ली है। बता दें कि रणवीर सिंह और अनुष्का ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में साथ काम किया था। बताया जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में किसी बात पर दोनों का रिश्ता बिगड़ गया और अब वे एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन