लेकिन लोग 'जवान' को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "जिस सिस्टम ने ‘स्वदेस’ को नजरअंदाज किया लेकिन ‘जवान’ को सम्मानित किया, उसे आत्ममंथन की जरूरत है।" तो वहां दूसरे यूजर ने लिखा, "SRK को 'स्वदेस' के लिए मिलना चाहिए था नेशनल अवॉर्ड, वो 'जवान' सिर्फ एक स्टारडम से भरपूर फिल्म है।" साथ ही अन्य यूजर ने शाहरुख की चार फिल्मों- 'माई नेम इज खान', 'चक दे इंडिया', 'देवदास' और 'स्वदेस' का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी फिल्मों के लिए शाहरुख को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। बता दें कि शाहरुख खान को 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलने पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग खुश हैं कि आखिरकार उन्हें यह सम्मान मिला, जबकि कुछ लोग 'स्वदेस' जैसी फिल्मों को अनदेखा किए जाने से नाराज हैं।